चिड़ावा: सूरजगढ़ क्षेत्र के रामरख की ढाणी निवासी डेयरी संचालक विनोद पूनिया द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बैंक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement's

घटना के बाद पीड़ित परिवार बैंक के सामने धरने पर बैठ गया है, जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं। मामला अब सामाजिक और राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।

Advertisement's

हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए ट्वीट कर राज्य सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों की आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो सरकारों के चुनावी वादों की पोल खोलते हैं।

बेनीवाल ने अपने बयान में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कर्ज माफी से इनकार करने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Advertisement's

हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी बैंक अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। साथ ही, आंदोलन कर रहे लोगों की मांगों का समाधान भी जल्द किया जाए।

Advertisement's

झुंझुनूं जिले से आरएलपी नेता दिनेश सहारण ने उक्त मामले से हनुमान बेनीवाल को अवगत करवाया। जिसपर उन्होंने ट्वीट कर मृतक के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!