Thursday, April 9, 2026
Homeसुलतानामंदिर जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: गेहूं की फसल को लगाई...

मंदिर जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: गेहूं की फसल को लगाई आग

सुलताना: किठाना क्षेत्र में पदमपुरा रोड स्थित एक मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद गुरुवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रही तनातनी उस समय विस्फोटक बन गई, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम के सदस्य अरविंद दहिया, नरेश राव, विकाश और हरेंद्र ने मिलकर कड़ी मेहनत से आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास खड़ी फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी और पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश कर माहौल को शांत किया और मौके पर मौजूद रहकर विवादित रास्ते को खुलवाया। प्रशासन की सक्रियता से हालात जल्द ही सामान्य हो सके।

आगजनी की इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!