Thursday, April 9, 2026
Homeचिड़ावाखत्म होगा पानी का संकट! सांसद कोटे से स्वीकृत बोरवेल का काम...

खत्म होगा पानी का संकट! सांसद कोटे से स्वीकृत बोरवेल का काम शुरू, महिलाओं की मेहनत लाई रंग

चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 11-12 में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। पावर हाउस के सामने सांसद कोटे से स्वीकृत बोरवेल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पानी की किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस बोरवेल निर्माण के पीछे वार्ड की महिलाओं की निर्णायक भूमिका रही। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार एसडीएम कार्यालय और जलदाय विभाग के चक्कर लगाए और अपनी आवाज मजबूती से उठाई। लगातार प्रयासों के बाद झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला ने सांसद कोटे से राशि स्वीकृत करवाई, जिसके बाद अब यह कार्य धरातल पर शुरू हो सका है। महिलाओं में इसको लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

बोरवेल निर्माण कार्य की शुरुआत पंडित नगेंद्र शर्मा निकुंज द्वारा पूजा-अर्चना के साथ करवाई गई। विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के बाद खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरवेल बनने के बाद पेयजल संकट काफी हद तक कम होगा और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करना आसान हो जाएगा। वार्ड में लंबे समय से पानी की समस्या के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस परियोजना से स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

इस अवसर पर वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे। इनमें यशु सिंह, गंगाधर सैनी, बृजेश पूनिया, निर्मला, सुरेंद्र जांगिड़, धर्मा, जोगेंद्र सैनी, राजेश कुमावत, सुनीता, गोपाल सैनी, किरण, लालचंद पूनिया, स्वेता, महीपाल, मोना, विनोद जांगिड़, रेनू, घीसाराम जांगिड़, संतोष, नथूराम, सुमन, चंद्रकला, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!