झुंझुनूं: जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम टोडपुरा में दबिश देकर आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान अनिल कुमार धींवा पुत्र रामकुमार, निवासी टोडपुरा के कब्जे से 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये कारतूस कहां से खरीदे गए और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्रवाई में धर्मेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में कैलाश सिंह, निरमा, जितेन्द्र थाकन, अमित, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार और मुकेश कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से प्रवीण कुमार और नरेश कुमार की सक्रियता सराहनीय रही।





