Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावारिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन! चिड़ावा के एम.डी. ग्रुप के 72 छात्रों ने 90%...

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन! चिड़ावा के एम.डी. ग्रुप के 72 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक लाकर मचाया धमाल

चिड़ावा: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन, चिड़ावा ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए शिक्षा जगत में नया इतिहास रच दिया। संस्थान के रिकॉर्ड 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है।

विज्ञान संकाय में विवेक महला ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं आर्ट्स संकाय में स्नेहा डेला ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बाजी मारी। एग्रीकल्चर संकाय में प्रिया ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चिड़ावा टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

संस्थान के अन्य होनहार विद्यार्थियों में प्रिया ने 97 प्रतिशत, आशीष यादव ने 96.40 प्रतिशत, सयाराम ने 96.20 प्रतिशत, हितेश ने 95.60 प्रतिशत, साक्षी ने 95.40 प्रतिशत, पायल जांगिड़ ने 95.20 प्रतिशत, अस्मिता, तनीषा ने 94.80 प्रतिशत, साक्षी नेहरा और टीना कटारिया ने 94.20 प्रतिशत, अंजलि ने 94.00 प्रतिशत, चिराग सोलंकी, निखिल, रिया और सजल सागवान ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन सुनील कुमार डांगी, प्रबंधक समित डांगी और प्रबंधन टीम ने विद्यार्थियों व अभिभावकों का साफा बांधकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील कुमार डांगी ने कहा कि इस सफलता का मूल मंत्र संस्कारमय वातावरण, निरंतर अभ्यास, शिक्षकों के प्रति विश्वास और अनुशासन है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन वर्तमान में एम.डी. करियर लाइन, चिड़ावा के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन, 11वीं-12वीं फाउंडेशन और आईआईटी, नीट जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के टारगेट बैच संचालित कर रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!