Tuesday, March 10, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 10 मार्च 2026 (मंगलवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 10 मार्च 2026 (मंगलवार)

ट्रंप-पुतिन की फोन पर हुई बात, क्या रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध ?
तेहरान पर भीषण बमबारी, कई शहरों में जोरदार धमाके; ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब
पाकिस्तान में गहराया तेल संकट, स्कूल-दफ्तर बंद करने के आदेश, हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी… ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका
अमेरिकी बाजार और आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हरियाली से आज भारतीय बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त की संभावना

1– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने पर चर्चा की।

2– हम निर्णायक तौर पर जीत रहे’, ट्रंप ने दोहराया- मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान में ईरान की नौसेना, ड्रोन और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।

3– रूस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। पुतिन का मानना है कि राजनीतिक बातचीत के जरिए इस संघर्ष को जल्दी समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क बनाए हुए है

4– ‘सिर्फ एक फोन कॉल…’, पीएम मोदी एक झटके में खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग; UAE के राजदूत का बड़ा दावा

5– बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में

6– डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला

7– राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए, शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल

8– सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है।

9– पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से फोन पर की बात, नेपाल चुनाव में जीत पर दी बधाई

10– पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई उड़ानें बंद हो गई थीं, लेकिन उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया ने मंगलवार से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने कहा है कि ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो, माले और मुंबई से लंदन के लिए संचालित होंगी

11– इजराइल ने ईरान पर फिर हमले शुरू किए, तेहरान, इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया, ईरान बोला- हमले जारी रहे तो बातचीत की गुंजाइश नहीं

12– आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 60 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के खिलाफ छापेमारी की। हैदराबाद के एक बिरयानी रेस्टोरेंट समूह द्वारा हजारों करोड़ रुपये की कर चोरी के खुलासे के बाद यह छापेमारी की गई है। शक है कि रेस्टोरेंट्स द्वारा सैंकड़ों करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाई गई

13– मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने बीजेपी के रामनिवास को MLA घोषित किया

14– जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!