Monday, March 9, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न: एसडीएम नरेश सोनी ने किया शुभारंभ;...

चिड़ावा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न: एसडीएम नरेश सोनी ने किया शुभारंभ; 873 नेत्र रोगी हुए लाभान्वित, 190 के होंगे मोतियाबिन्द के नि:शुल्क ऑपरेशन

चिड़ावा, 9 मार्च: चिड़ावा में 8 मार्च को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समीर ऑप्टिकल्स, फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप और मिश्री देवी आई हॉस्पिटल (बहरोड़) के संयुक्त तत्वावधान में इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में 873 नेत्र रोगी लाभान्वित हुए, जिनमें से 190 रोगियों के मोतियाबिन्द के नि:शुल्क ऑपरेशन होंगे।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ नरेश सोनी द्वारा बाबा श्याम की फोटो पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप के शेखर शर्मा ने बताया कि रविवार, 8 मार्च को चिड़ावा शहर के गौशाला रोड़ पर चेजारों के मन्दिर के पास आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आने वाले मरीजों की नेत्र जांच के साथ ही उन्हें दवाईयां भी निःशुल्क वितरित की गई। शिविर में चयनित मोतियाबिन्द से पीड़ित 190 मरीजों के ऑपरेशन मिश्री देवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ में निःशुल्क करवाए जाएंगे।

शेखर शर्मा ने बताया कि आगामी 18, 19 व 20 मार्च को चयनित सभी 190 मरीजों को बहरोड़ ले जाया जाएगा, जहां सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ विरेंद्र सिंह यादव के द्वारा उनके ऑपरेशन होंगे।

नेत्र चिकित्सा शिविर में डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ उनकी टीम में शामिल अशोक यादव, विजय यादव, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, हरेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी मरीजों की जांच की।

फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप, समीर ऑप्टिकल्स और मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 5वाँ कैम्प

आपको बता दें कि फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप, समीर ऑप्टिकल्स और मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल द्वारा यह 5वां चिकित्सा शिविर चिड़ावा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। इससे पहले क्षेत्र में 4 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2000 से अधिक नेत्र रोगियों को परामर्श व दवाइयां वितरित की गई हैं तथा 400 से अधिक नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप के सुशील कुमार शर्मा, सुनील दाधीच, विपिन कुमार महमिया, रोहिताश्व बदनगढ़िया, विशाल महमिया, दीपक पारीक, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, नितिन सिंह राठौड़, प्रदीप मालसरिया, विवेक शर्मा, विवेक मित्तल, रजनीश सोलंकी, नीरज शर्मा, प्रतीक वर्मा, कौशल, नटवर, मधु, योगेश, ज्योति, विमल शर्मा तथा समीर ऑप्टिकल्स के संचालक समीर सिंह शेखावत व ऑप्टिकल एसोसिएशन झुंझुनू के बुद्धि प्रकाश, राजेन्द्र सोनी भी मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में गौरक्षा दल चिड़ावा के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!