Friday, March 6, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में 2 साल से नाबालिग का पीछा कर रहा सिरफिरा युवक...

चिड़ावा में 2 साल से नाबालिग का पीछा कर रहा सिरफिरा युवक पकड़ा: बच्ची की बहादुरी से खुली पोल, मोहल्ले वालों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

चिड़ावा: शहर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पिछले दो वर्षों से एक नाबालिग बच्ची का पीछा कर अभद्र इशारे करने के आरोपी युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में बच्ची की बहादुरी और सतर्कता से आरोपी की करतूत उजागर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चिड़ावा शहर के कोर्ट के पास स्थित वार्ड 26 में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची का पिछले करीब दो वर्षों से एक सिरफिरा युवक लगातार पीछा कर रहा था और उस पर अभद्र इशारे करने के आरोप हैं। बच्ची ने इस बात की शिकायत कई बार अपने परिवार के सदस्यों और स्कूल प्रशासन से भी की थी।

शुक्रवार दोपहर फिर सामने आया आरोपी, पानी पूरी खाते समय किया अभद्र इशारा

शुक्रवार दोपहर बच्ची अपने घर के बाहर ठेले पर पानी पूरी खा रही थी। इसी दौरान वह युवक वहां आया और बच्ची की ओर अभद्र इशारा कर वहां से निकल गया। इस घटना से बच्ची घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने घर की ओर दौड़ गई।

बच्ची की सूचना पर परिजन और मोहल्ले वाले हुए सक्रिय

बच्ची ने तुरंत अपने परिजनों को बताया कि वही युवक जो लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था, अभी घर के सामने से निकला है और उसने फिर से गलत इशारा किया है। सूचना मिलते ही परिजन युवक के पीछे दौड़ पड़े और आसपास के मोहल्ले के लोग भी उसके पीछे लग गए।

मुख्य बाजार में पकड़ में आया आरोपी, पुनिया कॉम्प्लेक्स के सामने लोगों ने घेरा

भागते हुए युवक को मुख्य बाजार में पुनिया कॉम्प्लेक्स के सामने परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया और पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत चिड़ावा पुलिस थाने को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर पुलिस थाने से एएसआई प्रताप कुमार और अमित सिहाग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

आरोपी की पहचान हुई, नारी गांव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विनोद पुत्र अज्ञात, निवासी नारी, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले विनोद चिड़ावा कोर्ट के पास ही एक चाय के ठेले पर काम कर चुका है।

बच्ची की बहादुरी की हो रही चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर बच्ची हिम्मत नहीं दिखाती और तुरंत अपने परिजनों को जानकारी नहीं देती तो आरोपी की हरकतें शायद जारी रहतीं। इस घटना के बाद मोहल्ले में बच्ची की बहादुरी की चर्चा हो रही है और लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!