समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 05 मार्च 2026 (गुरुवार)

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया; नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं; टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड फाइनल में

युद्ध के बीच अमेरिका बाजार तेजी के साथ बंद,और अंतराष्ट्रीय बाजारों में आज 3 से 11% तक की बढ़त, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों आज बढ़त के साथ खुलने की संभावना

1– अमेरिका की तरफ से ईरान के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही अमेरिकी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगी। उन्होंने इस दौरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी टिप्पणी की है

2– ईरान में 100 घंटे से इंटरनेट बंद, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही 90% घटी, तेल आपूर्ति पर संकट गहराया

3– दावा- ईरान ने अमेरिका को बातचीत का सीक्रेट प्रस्ताव भेजा, जंग खत्म करने की पेशकश की; ट्रम्प बोले थे- बातचीत का समय निकल चुका

4– निशांत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं

5– बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम! नितीश कुमार के बेटे को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री पद

6– तमिलनाडु चुनाव के लिए DMK-कांग्रेस में सीट शेयरिंग हुई, कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी, डीएमके ने एक राज्यसभा की सीट भी दी

7– महाराष्ट्र से MVA गठबंधन शरद पवार को राज्यसभा भेजेगी, कांग्रेस और उद्धव गुट ने समर्थन दिया; 16 मार्च को होगी वोटिंग

8– राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत, क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन से शव ढूंढ रही एजेंसी

9– राजस्थान के नागौर जिले में एक डीजल टैंकर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, वहीं दमकल कर्मियों ने घटना के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस वजह से डीजल टैंकर में विस्फोट से पहले आग बुझा ली गई।

10– नेपाल में शुरू हुआ मतदान; जेन-जी आंदोलन के बाद पहली बार हो रहा चुनाव

11– टैरिफ नीति पर बुरे फंसे ट्रंप: रिफंड पर न्यूयॉर्क कोर्ट का बड़ा फैसला, जज बोले- कंपनियों को लौटाया जाएगा पैसा

12– एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई, न्यूजीलैंड का फास्टेस्ट 150+ रनचेज, रबाडा के बोल्ड से बेल्स बाउंड्री के पास पहुंची

13– दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG, भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर

14– राजस्थान में पारा 38°C तक पहुंचा, MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार; उत्तराखंड में 8 मार्च से बारिश-बर्फबारी की संभावना
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a comment

error: Content is protected !!