Sunday, February 22, 2026
Homeपिलानीपिलानी के लीखवा में सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक काला का अभिनंदन:...

पिलानी के लीखवा में सांसद बृजेंद्र ओला और विधायक काला का अभिनंदन: बीजेपी पर बरसे कांग्रेस नेता, कहा पर्ची सरकार के नेता फीता काटने के लिए जेब में कैंची लेकर घूम रहे

पिलानी: लीखवा गांव में रविवार को झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का नागरिक अभिनंदन किया गया। लीखवा की अलीपुरियों की ढाणी में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को साफा पहना कर शॉल ओढ़ाई और श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ता सांसद ओला व विधायक काला को डुलानिया से लीखवा तक 8 किलोमीटर तक डीजे व बाइक रैली के साथ लेकर आए।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जम कर कटाक्ष किये। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि 2012 में उनके मंत्री रहते ही जिले को इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना को स्वीकृति दे दी गई थी। इस योजना के तहत 2050 तक जिले की जनता को पेयजल की आपूर्ति की जानी थी। लेकिन अब उस योजना पर काम करने की बजाय यहां के बीजेपी नेताओं में श्रेय लेने की होड़ चल रही है।

विधायक काला ने विधानसभा में सरकार और प्रतिपक्ष के बीच 2 साल बनाम 5 साल के मुद्दे पर हंगामे को लेकर कहा कि राज्य की पर्ची सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विधायक काला ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों जैसे अन्य विकास कार्य उनकी अनुशंसा से स्वीकृत होकर पूर्ण हुए हैं, लेकिन कुछ लोग इन कार्यों का श्रेय लेने के लिए केवल फीता काटने पहुंच रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता “जेब में कैंची लेकर घूम रहे हैं” और दूसरों के कराए कार्यों को अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामवासियों ने आगे भी कई विकास कार्यों को लेकर सांसद ओर विधायक को ज्ञापन सौंपा। मंच संचालन श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने किया।

ये रहे मौजूद

अभिनन्दन समारोह में सत्यवीर सुनीता धतरवाल जिला परिषद सदस्य, निहाल सिंह रणवा पूर्व प्रधान, शेर सिंह नेहरा पूर्व प्रधान, रोहिताश रणवा, डॉ हरि सिंह सांखला, सुभाष भांभू, सज्जन अग्रवाल, धर्मपाल, मंदरूप बनगोठड़ी, शीशराम महला, विनोद काजला, संतकुमार भांभू, नाहर सिंह भांभू, हनुमान बुडानिया, रामनिवास, बच्चन सिंह शेखावत, सुरेश सैन, साधुराम, सेडूराम, जयनारायण, प्यारेलाल भांभू, अविनाश बुडानिया, महिपाल भांभू, डॉ संदीप भांभू, सुरेश भांभू, मोहर सिंह भांभू, मोहन सिंह शेखावत, ओमप्रकाश नारनोलिया, धर्मपाल स्वामी, ललित सैन, विकास भांभू, अशोक भांभू सहित अन्य ग्रामीण व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!