चिड़ावा: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई मेन्स 2026 परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं रोड स्थित एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एम.डी. करियर लाइन कोचिंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में नया इतिहास रच दिया। JEE Mains Result 2026 में संस्थान के सात विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता सिद्ध की।
झुंझुनूं जिला टॉपर बने तनिष अग्रवाल, 99.86 परसेंटाइल के साथ बनाया रिकॉर्ड
तनिष अग्रवाल ने 99.86 परसेंटाइल प्राप्त कर झुंझुनूं जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके अतिरिक्त शशांक जांगिड़ ने 99.50 परसेंटाइल, जतिन सैनी और राज्यवर्धन ने 99.33-99.33 परसेंटाइल, उषा ने 99.30 परसेंटाइल, खुशी गुप्ता ने 99.17 परसेंटाइल तथा आयुष शर्मा ने 99.04 परसेंटाइल अर्जित किए।
संस्थान के 18 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक, 24 विद्यार्थियों ने 97 परसेंटाइल से अधिक तथा 63 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।
चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में विजयोत्सव, डीजे की धुन पर झूमे विद्यार्थी और अभिभावक
जेईई मेन्स 2026 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयोत्सव मनाया गया।
सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों तथा संस्थान के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। संस्थान अपने कुशल प्रबंधन, अनुशासित वातावरण और शैक्षणिक नवाचारों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है।

आईआईटी और इंजीनियरिंग प्रवेश की तैयारी का प्रमुख केंद्र, छठी से बारहवीं तक संचालित हो रहे विशेष बैच
एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवनशैली से दूर रहकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा और नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्षेत्र में प्रमुख विकल्प के रूप में उभरा है। वर्तमान में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन तथा 11वीं-12वीं के लिए फाउंडेशन और लक्ष्य बैच संचालित किए जा रहे हैं।
संस्थान के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि झुंझुनूं जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के क्षेत्र में एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।





