सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 15 फरवरी 2026 (रविवार)

1– मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे, ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है

2– राहुल गांधी की तरफ से हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और केंद्र की नीतियों पर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। शाह ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हित पूरी तरह सुरक्षित किए गए हैं

3– उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी आरोप लगाया कि वह झूठ फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की एक रैली में शाह ने कहा कि राहुल गांधी रोजाना झूठ बोलने की नई परंपरा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ। शाह ने कहा कि लेकिन लोग अब आपकी झूठ फैक्टरी को पहचान चुके हैं।

4– भारत को मिलने वाले 114 में से 24 होंगे सुपर-राफेल, F-5 होगा नाम, अभी वायुसेना के पास F-3; 2030 के बाद होगी डिलीवरी

5– ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया व फ्रांस के बाद अब चौथा वैश्विक एआई समिट नई दिल्ली में होने जा रहा है। भारत ने इसमें 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों ,मंत्रियों, राजनयिकों व तकनीकी विशेषज्ञों व उद्यमियों को आमंत्रित किया है, लेकिन इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान नहीं है। बांग्लादेश, चीन, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे अन्य पड़ोसी देशों को न्योता भेजा गया है

6– भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जी7 समूह के विदेश मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। यहां उन्होंने भारत के यूएनएससी को सहयोग समेत साझा हितों पर बात की। जयशंकर ने एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

7– बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत-PAK समेत 13 देशों को न्योता

8– तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी, चीन डेवलपमेंट में सहयोगी, हसीना की वापसी पर कहा- कानून अपना काम करेगा

9– मुंबई में मेट्रो लाइन पर हादसा: कंक्रीट स्लैब गिरने से एक की मौत, कई घायल; सीएम का आश्वासन- नहीं बचेंगे दोषी

10– ‘युवाओं से छल, 10 लाख सरकारी पद खाली’: सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा; अफसरों को भी दी कड़ी चेतावनी

11– महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन शुरू, महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे

12– साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड की पहली हार, मार्करम ने 44 बॉल पर 86 रन बनाए, मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके

13– IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले सबसे बड़े मुकाबले से पहले सबकी निगाहें आसमान पर, मौसम में बदलाव के आसार

14– पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा देश का मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!