महाशिवरात्रि पर सारी धाम में भव्य आयोजन, 15 फरवरी सुबह 11:15 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलन और जागरण

चिड़ावा: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सारी धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 11:15 बजे सारी धाम की धुनी में अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जिसके पश्चात भव्य जागरण और सवामनी प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश बजाड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सारी धाम की धूनी में अखंड ज्योत का प्रज्वलन सुबह 11:15 बजे किया जाएगा, जिसे धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर भक्तों द्वारा भगवान शिव की आराधना और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा।

बाबा रामदेव मंदिर, सारी धाम के महंत कैलाश दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड ज्योत प्रज्वलन के तुरंत बाद सुबह 11:15 बजे से ही जागरण का आयोजन प्रारंभ होगा। इसी समय सवामनी प्रसाद कार्यक्रम भी आरंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सारी धाम के भगत, साधक और सत्संग प्रेमी भाग लेंगे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, शिव भजनों और प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

महाशिवरात्रि को लेकर सारी धाम परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान शांति, अनुशासन और धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालु सहज रूप से दर्शन और भक्ति का लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!