चिड़ावा: हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने तथा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चिड़ावा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार 15 फरवरी 2026, रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे कलश यात्रा से होगा। यह कलश यात्रा श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस से टीबड़ा गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन का आयोजन पुरानी बस्ती, चीनी गोदाम के पास स्थित टीबड़ा गेस्ट हाउस, चिड़ावा में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा और हिन्दू एकता को और अधिक मजबूत करेगा।
आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि कलश यात्रा में भाग लेने वाली मातृशक्ति के लिए लक्की ड्रॉ कूपन की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस विराट आयोजन का जिम्मा हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, परमहंस बस्ती, चिड़ावा द्वारा संभाला जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।





