Friday, March 27, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा को मिला आधुनिक बस स्टैंड प्रतिक्षालय, सांसद बृजेंद्र ओला ने किया...

चिड़ावा को मिला आधुनिक बस स्टैंड प्रतिक्षालय, सांसद बृजेंद्र ओला ने किया 1.04 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण

चिड़ावा: शहर के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र ओला ने शुक्रवार को चिड़ावा स्थित झुंझुनूं बस स्टैंड परिसर में नव निर्मित आधुनिक प्रतीक्षालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। सांसद कोटे से स्वीकृत इस परियोजना पर कुल 1 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत आएगी, जिससे वर्षों से लंबित यात्रियों की सुविधा से जुड़ी मांग अब पूरी हो सकी है। नया बस स्टैंड परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो चिड़ावा की कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नया आयाम देगा।

सांसद बृजेंद्र ओला के कोटे से स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत 89 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक प्रतीक्षालय भवन का निर्माण किया गया है। लंबे समय से शहरवासियों और यात्रियों द्वारा बेहतर प्रतीक्षालय की मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतार दिया गया है। इस निर्माण से चिड़ावा बस स्टैंड की छवि पूरी तरह बदल गई है।

बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बसों के लिए टीन शेड, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय, छायादार वेटिंग एरिया और रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही कुल निर्माण कार्यों में दो प्रवेश और निकासी द्वार तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान भी शामिल है।

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजेंद्र ओला के साथ पिलानी विधायक पितराम सिंह काला और नगरपालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बस स्टैंड प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, एडवोकेट विनोद डांगी, पूर्व सरपंच धर्मपाल पायल, सतपाल जांगिड़, राकेश नायक, विनोद झाझड़िया और संजय नूनिया मौजूद रहे।

समारोह में युवा नेता अभिषेक सोनू शर्मा, रमाकांत, सरपंच संदीप सैनी, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, मुकेश पूनिया, मुकेश गढ़वाल, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, मोती डांगी, अविनाश शर्मा, निखिल चौधरी, रतन सिंह और सुनील झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे चिड़ावा के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

नया बस स्टैंड परिसर यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखकर विकसित किया जा रहा है। पहले जहां सीमित संसाधनों और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, बेहतर पार्किंग और सुरक्षित वातावरण से यात्री अनुभव में बड़ा सुधार होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे चिड़ावा की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के गांवों व कस्बों से आने-जाने वाले यात्रियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!