Thursday, March 19, 2026
Homeचिड़ावाडांगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ: राजेश दहिया बोले—ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच...

डांगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ: राजेश दहिया बोले—ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता

चिड़ावा: क्षेत्र के डांगर गांव में गुरुवार को खेल और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके राजेश दहिया ने ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

डांगर गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश दहिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने राजेश दहिया का माल्यार्पण किया और साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। खेल मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया, जिससे पूरे गांव में खेल भावना का संचार हुआ।

इस अवसर पर शहीद सत्येंद्र सिंह के पिता पूर्ण सिंह सांखला और शहीद महावीर सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का भी ग्रामवासियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहीद परिवारों की उपस्थिति ने आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया। ग्रामीणों ने तालियों के साथ शहीदों के बलिदान को नमन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजेश दहिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभा मौजूद है, लेकिन संसाधनों और मंच के अभाव में कई खिलाड़ी आगे नहीं आ पाते। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल अधोसंरचना मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विजय लामोरिया, शंकर लामोरिया, गुलझारी लामोरिया, निवास लामोरिया और विजेंद्र लामोरिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में फूला राम चौहान, उमेद खानपुरिया, योगेन्द्र मीणा, विकास पायल, अजय सिंह और राजेन्द्र सिंह की भी सक्रिय उपस्थिति रही। इसके अलावा कुलदीप, अमित, मोहित, दीपक, विनय, अरविंद, संजय, परवीन और गौतम शर्मा जैसे अनेक युवा साथियों और प्रबुद्ध जनों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की क्रिकेट प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को भी मजबूत बनाती हैं। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!