Saturday, March 14, 2026
Homeझुन्झुनूएक कुत्ते को बचाने की कोशिश और थम गई सांसें, चूरू रोड...

एक कुत्ते को बचाने की कोशिश और थम गई सांसें, चूरू रोड पर बड़ा हादसा टला

झुंझुनूं: चूरू रोड पर गुरुवार को एक पल की मानवीय भूल बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद टूटा खंभा और हाई-वोल्टेज तार सीधे राजस्थान रोडवेज की चलती बस पर गिर गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे सभी लोग सुरक्षित रहे।

चूरू रोड स्थित पुलिया के पास गांव अलीपुर निवासी विजय सिंह भांबू अपनी कार से चार अन्य लोगों के साथ बिसाऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। विजय सिंह ने कुत्ते को बचाने के लिए कार मोड़ी, लेकिन आसपास से गुजर रहे अन्य वाहनों और सड़क पर जगह कम होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से एक राजस्थान रोडवेज बस चूरू की ओर जा रही थी। खंभा गिरते ही उससे जुड़े हाई-वोल्टेज बिजली के तार बस के ऊपर जा गिरे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन टूटे तारों का जाल बस के ऊपर ही गिर गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और लाइन बंद करवाई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से करंट फैलने की आशंका टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल व तारों को हटाने का काम शुरू किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए चूरू रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!