Saturday, March 7, 2026
Homeमंड्रेलाजखौडा गांव में गुरु रविदास जयंती पर दिखी सामाजिक एकता, अम्बेडकर भवन...

जखौडा गांव में गुरु रविदास जयंती पर दिखी सामाजिक एकता, अम्बेडकर भवन में हुआ भव्य आयोजन

मंड्रेला: क्षेत्र के गांव जखौडा में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता और समरसता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। अम्बेडकर भवन में आयोजित इस समारोह में सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर केक काटकर गुरु रविदास जी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और सामाजिक संदेश और अधिक सशक्त हुआ।

गांव जखौडा स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इसके पश्चात बच्चों को केक वितरित की गई और उपस्थित लोगों में लड्डू बांटे गए। आयोजन स्थल पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और ग्रामीणों में आपसी सौहार्द का भाव स्पष्ट रूप से नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान सीताराम धाभाई ने गुरु रविदास के जीवन, उनके सामाजिक संदेश और समरसता के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। उपस्थित ग्रामीणों ने उनके विचारों को गंभीरता से सुना और जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक सशक्त बनाया और यह दर्शाया कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता किस तरह समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

इस गुरु रविदास जयंती समारोह में अमरसिंह सिंधल, नेमीचंद मेधवाल, मुकेश मेधवाल, बाबुलाल आलडिया, रामुराम, रामचंद्र, सतवीर, विक्रम, मनोज, विजयपाल, अमित, साधुराम, ताराचंद, मनोहर, दिनेश शर्मा, उमाकांत शर्मा, रामसिंह कसवां, बृजलाल कसवां, बाबुलाल धाभाई, राम धाभाई, समंदर अवाना और रोहिताश्व सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!