चिड़ावा: शहर की रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास वर्मा मेडिकल्स के सामने 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि बीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ बी एल वर्मा ने अध्यक्षता की। तिरंगा रैली, ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
समारोह की शुरुआत सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मदन डारा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। रैली के दौरान बच्चों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के बाद उपस्थित नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशी का माहौल बनाया गया।
कार्यक्रम में शंकरलाल वर्मा, संजय पुजारी, कमल खंडेलिया, मनोज योगी, संजय वर्मा, हरीश जांगिड़, मनीष वर्मा, नंदकिशोर शर्मा, मनोहर सिंह, सुनील, घनश्याम योगी, बलबीर सैन, प्रेम सैनी, राजू मेघवाल और मनरूप मोढ़सरा सहित बड़ी संख्या में बच्चों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।







