Monday, March 16, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल टावर चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार,...

सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल टावर चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

सूरजगढ़: पुलिस ने मोबाइल टावरों में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चिडावा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना सूरजगढ़ के पुलिस निरीक्षक रणजीत सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने सचिन कुमार, दीपक गिल, विक्रम कुमार उर्फ कालु और आदित्य सिह को जिला कारागृह झुंझुनूं से गिरफ्तार किया।

17 जनवरी 2026 को की गई रिपोर्ट में परिवादी जलेसिंह, निवासी कलगांव, जो आर.एस. सिक्योरिटी सुपरवाइजर टीम झुंझुनूं में कार्यरत हैं, ने बताया कि 10 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 4 बजे एन 1439715 चौराड़ी अगुनी इंडस मोबाइल टावर से CN 3A447581, R.R.U 4418B40T1 और 14 जनवरी 2026 को IN1375710 बिसनपुरा इंडस मोबाइल टावर से R.R.V. 8863B40CN36106328 चोरी हो गया। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सूरजगढ़ में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित और व्यवस्थित कार्रवाई की। गहन अनुसंधान के बाद टीम ने सचिन कुमार पुत्र अनुप शर्मा, उम्र 21, निवासी काकरोली हुक्मी, दीपक गिल पुत्र विजयपाल, उम्र 26, निवासी लाडावास, विक्रम कुमार उर्फ कालु पुत्र हरिराम, उम्र 28, निवासी पिलानी, और आदित्य सिंह पुत्र तेजपाल सिह, उम्र 32, निवासी पिलानी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए मोबाइल टावर का माल बरामद करने की प्रक्रिया जारी है।

थाना सूरजगढ़ की टीम में थानाधिकारी रणजीत सिंह, महेन्द्र सिह, सुभाषचन्द्र, महिपाल, प्रवीण कुमार और मयंक कुमार शामिल थे। पुलिस ने घटना की गंभीरता और चोरी की योजना को ध्यान में रखते हुए आरोपी पकड़ने और मोबाइल टावर का चोरी का माल बरामद करने में उत्कृष्ट कार्य किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!