Wednesday, February 11, 2026
Homeपिलानीनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पिलानी में मनाई गई: युवाओं से अधिकारों...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पिलानी में मनाई गई: युवाओं से अधिकारों के लिए संघर्ष की अपील

पिलानी: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पिलानी में रानी सती मंदिर के समीप श्रद्धा और विचार विमर्श के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनवर अली भाटी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी डॉ रविकांत ने निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नेताजी के योगदान को स्मरण किया।

संचालक डॉ रविकांत ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं को अपने अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान विष्णु वर्मा ने नेताजी के चरित्र और आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने जाति, धर्म और अन्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनवर अली भाटी ने कहा कि यदि आज के राजनीतिक नेतृत्व की तुलना नेताजी सुभाष चंद्र बोस से की जाए, तो निराशा होती है। उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान नेता अब तक नेताजी जैसा साहस, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का उच्च चरित्र प्राप्त नहीं कर सके हैं।

इस अवसर पर नरेश टेलर, विनोद सैन, जसवंत यादव, राजेंद्र सिहाग, आसपास के दुकानदार, राहगीर और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!