समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

नूनिया गोठड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत, झुंझुनूं निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

चिड़ावा: निकटवर्ती गांव नूनिया गोठड़ा में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शनिवार को दुर्गा मंदिर के पास नूनिया गोठड़ा निवासी 40 वर्षीय पवन गोस्वामी पुत्र भागीरथ गोस्वामी की बाइक सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टकरा गई थी।

टक्कर लगने से पवन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया।

परिजन गंभीर घायल को झुंझुनूं के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह पवन ने आखिरी सांस ली।

पवन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी व तीन बेटियां व दो बेटों सहित पांच छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 11 साल व सबसे छोटे बेटे की उम्र 3 साल के करीब है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें