Thursday, March 5, 2026
Homeमुकन्दगढ़मुकुंदगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गैंग का तीसरा सदस्य गिरफ्तार

मुकुंदगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गैंग का तीसरा सदस्य गिरफ्तार

मुकुंदगढ़: थाना क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी नकबजनी और चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार पीछा करने और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी राहुल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मुकुंदगढ़ सहित नवलगढ़, गुहाला नीम का थाना और जयपुर शहर में चोरी और वाहन चुराने की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश और देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने नकबजनी के मामलों में वांछित आरोपी राहुल सैनी को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में इलाके में लगातार हुई चार वारदातों की जांच की जा रही थी।

ताराचंद की टीम ने आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी सर्विलांस और पारंपरिक मुखबिरी तंत्र का सहारा लिया। इससे पहले इसी मामले में गुहाला निवासी अर्जुन सैनी और चला निवासी अश्विनी मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर था जिसे आज बाईपास रोड, मुकुंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

धर्मपाल निवासी मुकुंदगढ़ ने 2 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वार्ड 9 स्थित उनके मकान से रात में एलईडी टीवी, कंबल और अन्य सामान चोरी हो गया। इसी FIR 04/2026 के आधार पर जांच शुरू हुई।

इसके बाद सोनू निवासी मुकुंदगढ़ ने 12 जनवरी को शिकायत दी कि 9 जनवरी की रात उनके बंद मकान से वाशिंग मशीन, वायर बंडल, कम्बल और घरेलू सामान चोरी कर लिया गया। यह मामला FIR 13/2026 में दर्ज किया गया। दोनों घटनाएं गैंग की मिली-जुली साजिश निकली।

पूछताछ में आरोपी राहुल सैनी ने स्वीकार किया कि वह अर्जुन और अश्विनी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घरों में चोरी करता था।
उसके कबूलनामे में शामिल प्रमुख घटनाएं:

डूंडलोद रोड़ नवलगढ़ इलाके में ईंट भट्टे से बाइक, जेवर और नगदी चुराना
गुहाला में मकान तोड़कर जेवर और नकदी ले जाना
मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन के पास धर्मपाल के घर से दो एलईडी व अन्य सामान चोरी करना
जगतपुरा जयपुर से दो स्प्लेंडर बाइक चोरी करना
सोनू के घर का ताला तोड़कर वाशिंग मशीन और सामान ले जाना

थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में ओमप्रकाश, संजय कुमार और मुल्तानाराम की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही थी। खासकर मुल्तानाराम ने आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!