Friday, February 13, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में शीतलहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 से 13 जनवरी...

झुंझुनूं में शीतलहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 से 13 जनवरी तक अवकाश घोषित

झुंझुनूं: अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए झुंझुनूं जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए 7 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर अरुण गर्ग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, विभागीय आदेश क्रमांक राजकाज रेफरेंस आईडी 19655037 दिनांक 31 दिसंबर 2025 के तहत जिले की परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया था। वर्तमान मौसम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को देय पूरक पोषाहार का वितरण टेक होम राशन (टीएचआर) के रूप में करेंगी। वहीं, इस अवधि में समस्त मानदेयकर्मी नियमानुसार केंद्र पर उपस्थित रहकर अपना दैनिक कार्य संपादित करेंगे।

आदेश की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं राजस्थान जयपुर, जिला कलेक्टर झुंझुनूं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों को भेजी गई है।

यह निर्णय शीतलहर के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!