Wednesday, February 11, 2026
Homeपचेरी कलांसेना का कमांडो बताकर की शादी, 21 लाख दहेज की मांग और...

सेना का कमांडो बताकर की शादी, 21 लाख दहेज की मांग और प्रताड़ना; फरार आरोपी मनीष मेड़ता सिटी से गिरफ्तार

पचेरी कलां: थाना क्षेत्र से सामने आए एक गंभीर धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुद को सेना का ब्लैक बेरेट्स कमांडो और कैप्टन रैंक का अधिकारी बताकर शादी करने, भारी दहेज लेने और विवाह के बाद महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी मनीष सिंह को पुलिस ने मेड़ता सिटी से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement's
ADVERTISMENT

झूठी सैन्य नौकरी का दावा कर रचाया विवाह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष सिंह ने खुद को भारतीय सेना में ब्लैक बेरेट्स कमांडो बताते हुए तीन स्टार कैप्टन पद पर कार्यरत होने का दावा किया था। उसने यह भी कहा कि वह स्पेशल कमांडो कोर्स कर चुका है और उसे करीब ढाई लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। इन दावों के आधार पर परिवादिया के पिता ने उस पर विश्वास कर बेटी का रिश्ता तय कर दिया।

शादी से पहले 21 लाख नकद और SUV कार की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, शादी से लगभग दस दिन पहले आरोपी और उसके परिजनों ने दहेज के रूप में 21 लाख रुपये नकद, एक एसयूवी कार, एयर कंडीशनर, सोना-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, कपड़े और घरेलू सामान की मांग रखी। उस समय शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, निमंत्रण पत्र बंट चुके थे और सामाजिक प्रतिष्ठा के दबाव में आकर परिवादिया के पिता को अपनी हैसियत से अधिक खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लगन की रस्म में 11 लाख नकद और आभूषण दिए गए

दिनांक 6 मई 2025 को लगन की रस्म के दौरान आरोपी पक्ष की मांग पर 11 लाख रुपये नकद, कपड़े, बर्तन और आभूषण दिए गए। इसके बावजूद शादी के बाद दहेज को लेकर महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

शादी के बाद खुला फर्जीवाड़ा, बढ़ी क्रूरता

विवाह के कुछ समय बाद परिवादिया को यह जानकारी मिली कि उसका पति सेना में किसी भी प्रकार की नौकरी में नहीं है और उसे जानबूझकर झूठे दावों के जरिए धोखा देकर शादी की गई। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों द्वारा महिला के साथ लगातार क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया, जिससे तंग आकर उसने पुलिस थाना पचेरी कलां में शिकायत दर्ज कराई।

मेड़ता सिटी से गिरफ्तारी, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम जोधपुर होते हुए मेड़ता सिटी पहुंची, जहां से आरोपी मनीष सिंह को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुजातनगर, सरूंड थाना क्षेत्र, जयपुर ग्रामीण का निवासी है और हाल में मथानिया थाना क्षेत्र, जोधपुर में रह रहा था। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!