Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूशाकंभरी माता की चुनड़ी यात्रा 3 जनवरी को, उदयपुरवाटी से शाकम्भरी माता...

शाकंभरी माता की चुनड़ी यात्रा 3 जनवरी को, उदयपुरवाटी से शाकम्भरी माता (सकराय धाम) तक पैदल पदयात्रा: 2.5 से 3 किलोमीटर लंबी धार्मिक यात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालु होंगे शामिल

उदयपुरवाटी: शाकंभरी माता की चुनड़ी यात्रा का आयोजन 3 जनवरी को किया जाएगा। यह यात्रा उदयपुरवाटी से शाकंभरी माता मंदिर, सकराय धाम तक निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा से पूर्व शाकंभरी माता की चुनड़ी तैयार की जा रही है।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन में देश और विदेश से आने वाले भक्त भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के सह-संयोजक अजय चौमल ने बताया कि चुनड़ी यात्रा को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।इस चुनड़ी यात्रा में युवा नेता पीयूष बाछूका, कमलकांत शर्मा, ममता चौमल, रेणु चौमाल, निकी बाछूका, मोनिका बाछुका, विधा देवी, चंदा सहल, निर्मला गोयल, सजना शर्मा, तारा शर्मा, कमला जसरापुरिया, राजकुमारी शर्मा और भव्या चौमाल सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!