Tuesday, March 17, 2026
Homeखेतड़ीखेतड़ी: गैंगवार की साजिश नाकाम, दो एचएस सहित 6 बदमाश गिरफ्तार, अवैध...

खेतड़ी: गैंगवार की साजिश नाकाम, दो एचएस सहित 6 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और दो वाहन जब्त

खेतड़ी: पुलिस थाना खेतड़ी ने गैंगवार की योजना बनाकर घूम रहे बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर (एचएस) सहित कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 12 बोर डबल बैरल गन, जिंदा कारतूस तथा दो हरियाणा नंबर की चौपहिया गाड़ियां जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

23 दिसंबर को थानाधिकारी खेतड़ी को सूचना मिली कि कुछ बदमाश हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में हथियारों के साथ खेतड़ी कस्बे में घूम रहे हैं और गैंगवार की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड से पहले एक बोलेरो (HR 35 W 0219) और एक स्कॉर्पियो (HR 35 P 8102) खड़ी मिलीं। पुलिस को देखते ही गाड़ियों में सवार लोग उतरकर बस स्टैंड और आसपास की गलियों में भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 शख्सों को डिटेन किया।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से एक अवैध 12 बोर डबल बैरल गन व 12 बोर के 8 जिंदा कारतूस मिले, जबकि बोलेरो से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वैध लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खेतड़ी कोर्ट में तारीख पर आए थे और इसके बाद अपने विरोधियों से बदला लेने की नीयत से हथियारों के साथ घूम रहे थे। इस दौरान विरेन्द्र गोठड़ी, विक्रम सिंह और संजय गनमैन मौके से फरार हो गए। फरार विरेन्द्र गोठड़ी थाना नांगल चौधरी का एचएस है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। मामले में अनुसंधान जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1) हनुमान प्रसाद उर्फ गब्बर (29), निवासी लूजोता, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़ (एचएस)
2) देवीलाल (34), निवासी पहाड़ी, थाना बहरोड़ सदर, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (एचएस)
3) महेश कुमार (29), निवासी गोठड़ी, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़
4) दीपक स्वामी (29), निवासी गोठड़ी, थाना नांगल चौधरी, जिला महेन्द्रगढ़
5) राजेश कुमार (39), निवासी टहला, थाना सदर नारनौल, जिला महेन्द्रगढ़
6) जितेन्द्र (19), निवासी पहाड़ी, थाना बहरोड़ सदर, जिला कोटपुतली-बहरोड़

जब्त सामग्री

1 अवैध 12 बोर डबल बैरल गन
15 जिंदा कारतूस
2 चौपहिया वाहन (बोलेरो व स्कॉर्पियो)

गिरफ्तार एचएस हनुमान प्रसाद उर्फ गब्बर और देवीलाल के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती की तैयारी, संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के अनेक मामले पूर्व से दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से संभावित गैंगवार को समय रहते टाल दिया गया है। प्रकरण में आगे की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार, देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं तथा फुलचंद मीणा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकाउ झुंझुनूं के मार्गदर्शन में, रामखिलाड़ी मीणा आरपीएस वृताधिकारी वृत खेतड़ी के सुपरविजन और थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!