📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा पुलिस एक्शन मोड में: रात दो बजे कब्जा करने की नीयत से किए गए हमले में जेसीबी, ट्रेक्टर ट्रॉली सहित सामान जब्त

चिड़ावा: शनिवार देर रात 2 बजे गुगोजी की ढाणी में मदरलैंड स्कूल के सामने एक प्लाट पर भारी मशीनरी व लवाजमे के साथ हमला कर चार कमरे ध्वस्त कर देने तथा सोने चांदी के जेवरात व नगदी लूट ले जाने के मामले में चिड़ावा पुलिस द्वारा लगातार दबिश देकर संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्लॉट पर कब्जा करने की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। इसी नीयत से सैंकड़ों लोग JCB मशीनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सीमेंट के पिलर और तार सहित अन्य निर्माण सामग्री मौके पर लेकर पहुंचे थे।

चिड़ावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में प्रयुक्त एक JCB मशीन, एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली, सात फीट लंबाई के 40 सीमेंट पिलर, तीन बंडल कंटीले तार और एक सादा तार का बंडल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा सामान प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की नीयत से लाया गया था।

मकान गिराने के बाद JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुनाराम निवासी सूरजगढ़ मौके से भगा ले गया था, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस ने लगातार दबिश देकर तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

चिड़ावा थाना सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि इस मामले में दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment

error: Content is protected !!