चिड़ावा: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोटर जागरूकता महारैली में चिड़ावा शहर के युवा कांग्रेस नेता अभिषेक शर्मा सोनू ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।
महारैली में अभिषेक शर्मा ने वोटिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में भाग लेकर युवाओं को मतदान के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
महारैली के दौरान अभिषेक शर्मा की आईसीसी इंचार्ज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी काजी निजामुद्दीन एवं पूर्व यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों से व्यापक सफलता मिली। आयोजन में पूरे देश से एकत्र किए गए करीब 8 करोड़ लोगों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रस्तुत किए गए, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने के संकल्प को दर्शाते हैं।
यह महारैली युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सक्रिय और जागरूक नागरिक ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।





