Tuesday, December 9, 2025
Homeझुन्झुनूगुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब व हत्या के प्रयास में वांछित...

गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब व हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार के इनामी विक्रम सिंह ऊर्फ सोनू गिरफ्तार

झुंझुनू: जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब और हत्या के प्रयास के गंभीर मामलों में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी विक्रम सिंह ऊर्फ सोनू को दबोचने में सफलता हासिल की। अपराधी के खिलाफ कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने पूरी टीम के साथ यह कार्रवाई की।

टीम ने वार्ड 21 किशोरसिंह की कोटड़ी निवासी 24 वर्षीय विक्रम सिंह ऊर्फ सोनू को लुहारों के चौक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

17 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर गुढ़ागौड़जी कस्बे से विक्रम सिंह के कब्जे से 38 पव्वे देशी अवैध शराब पकड़ी गई थी, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित हत्या के प्रयास के तीन प्रकरण पहले से दर्ज थे।

गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसकी आपराधिक प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस उसे पकड़ने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी।

पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका संजय सिंह की रही, जिनकी सतर्कता के चलते आरोपी को दबोचा जा सका। पूरी टीम को सफलता के लिए सराहना मिली है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!