चिड़ावा में जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण: राम अमृतवाणी ग्रुप ने घर-घर पहुंचाया संदेश

चिड़ावा: शहर में जगन्नाथ यात्रा को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्री राम अमृतवाणी ग्रुप परिवार ने 10 और 11 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के लिए घर-घर पहुंचकर आमंत्रण दिया। पीले चावल और पत्रिका वितरित कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की गई।

जगन्नाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार 07 दिसंबर से राम अमृतवाणी ग्रुप ने विशेष टीम बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में जाकर लोगों को यात्रा की जानकारी दी। टोली के सदस्यों ने बताया कि 11 दिसंबर की सुबह डालमिया खेल कूद ग्राउंड से भव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर धार्मिक उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

ग्रुप सदस्यों ने बताया कि 10 दिसंबर को विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 11 दिसंबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और सेवा भाव की परंपराएं निभाई जाएंगी। चिड़ावा में इस आयोजन को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है।

निमंत्रण अभियान के दौरान बबीता, राजकुमार, शिक्षा, अशोक कुमार तंवर, पवन पांडे, अमित वर्मा, रवि तामड़ायत, गोपी राम सुंघा, मूलचंद नरहड़िया, ओमप्रकाश जालिंद्रा और शुभकरण बजाज सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!