MD Group का कमाल: एक साथ 15 छात्रों को मिला एग्रीकल्चर कॉलेज में एडमिशन

चिड़ावा: शहर के एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने एक बार फिर अपनी शिक्षा गुणवत्ता और शानदार परिणामों से बड़ा मुकाम हासिल किया है। यहां के 15 छात्रों का चयन राजस्थान के विभिन्न गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेजों में हुआ है, जिससे संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। यह उपलब्धि संस्थान में संचालित एग्रीकल्चर संकाय की उत्कृष्ट तैयारी, अनुभवी फैकल्टी और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

झुंझुनूं रोड स्थित एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एग्रीकल्चर संकाय के विद्यार्थियों को इस सफलता पर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। चेयरमेन सुनील कुमार डांगी ने कहा कि एग्रीकल्चर संकाय प्रभारी अमित कुमार बलवदा के मार्गदर्शन में छात्र लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

इस चयन सूची में राजेश कुमार के पुत्र नवीन कुमार, विद्याधर के पुत्र मनेन्द्र, सुनील कुमार के पुत्र आशीष को राजस्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर जयपुर में दाखिला मिला है। वहीं पवन कुमार की पुत्री कशिश को बीकानेर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में स्थान मिला। नौनिहाल सिंह की पुत्री सपना और राजेंद्र कुमार के पुत्र आर्यन चूरू के गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज में चयनित हुए।

इसी श्रृंखला में पुष्पेंद्र सिंह के पुत्र शुभम को सीकर, सुल्तान सिंह की पुत्री अंकिता को धौलपुर, ओमप्रकाश मीणा के पुत्र विष्णु मीणा को उदयपुर के महाराणा प्रताप एग्रीकल्चर कॉलेज और प्रमोद कुमार के पुत्र उज्ज्वल को बी.आर. एग्रीकल्चर कॉलेज सहवा में प्रवेश मिला है। संस्था के अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर समित डांगी और प्रिंसिपल अजीज मोहम्मद ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

संस्थान उत्कृष्ट प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण और एडवांस रिसर्च-आधारित शिक्षण के लिए जाना जाता है। बड़े शहरों की भाग-दौड़ से दूर, यह IIT, NEET और फाउंडेशन कोर्स के लिए छात्रों की पहली पसंद बन चुका है। यहां कक्षा 6 से 10 प्री-फाउंडेशन, 11-12 फाउंडेशन और टारगेट बैच भी संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!