Wednesday, March 4, 2026
Homeपिलानीपिलानी शराब ठेके पर फायरिंग: पाँचवां आरोपी शेखी सैनी गिरफ्तार, हथियार व...

पिलानी शराब ठेके पर फायरिंग: पाँचवां आरोपी शेखी सैनी गिरफ्तार, हथियार व बाइक पहले ही बरामद

पिलानी: थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर गोलीबारी और जबरन हिस्सेदारी की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल पाँचवें आरोपी शेखी सैनी को भी दबोच लिया है। इससे पहले चार आरोपियों को हथियार और बाइक सहित पकड़ा जा चुका है।

21 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे लिखवा शराब ठेके पर चैन सिंह और योगेश मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे सचिन उर्फ कालु और उसका साथी बोतलों पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। जाने से पहले धमकी भरा नोट देकर लाखों की मंथली की मांग की गई, जिसमें मौत की धमकी तक दी गई थी।

टीम का नेतृत्व में पिलानी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। एफएसएल और मोबाइल जांच यूनिट ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।

इस मामले में पहले हिमांशु (नरहड़), पंकज उर्फ टोनी (इस्माइलपुर), अक्षय पंडित उर्फ माकड़ (फरमाणा खास, रोहतक) और सचिन (लिखवा) को गिरफ़्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटनास्थल से भागने में उपयोग की गई प्लसर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली थी।

ताज़ा कार्रवाई में पुलिस ने वार्ड 14 राजपुरा मोहल्ला पिलानी निवासी 20 वर्षीय आरोपी शेखी सैनी को पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी है

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!