झुंझुनूं: जिला अब राजस्थान में डिजिटल लोकतंत्र की नई पहचान बन गया है। SIR-2026 विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले की सभी सातों विधानसभाओं में मतदाता सूचियों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया। इस उपलब्धि ने झुंझुनूं को 100% डिजिटाइज्ड वोटर लिस्ट वाला जिला बना दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण गर्ग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना था, ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोटिंग राइट से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झुंझुनूं ने समय सीमा से पहले राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूर्ण किया है।

डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को सफल बनाने में बीएलओ टीम की ईमानदारी व त्वरित कार्यशैली को खास तौर पर सराहा गया।

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में अपडेटेड डिजिटाइज्ड मतदाता संख्या के अनुसार पिलानी में 2.52 लाख, सूरजगढ़ में 2.89 लाख, झुंझुनूं शहर में 2.78 लाख, मंडावा में 2.51 लाख, नवलगढ़ में 2.86 लाख, उदयपुरवाटी में 2.61 लाख और खेतड़ी में 2.27 लाख मतदाता पंजीकृत हैं।

समग्र रूप से झुंझुनूं जिले में अब 18 लाख 48 हजार 32 मतदाता ऑनलाइन सूची में शामिल हैं। यह परिणाम लोकतंत्र को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!