Friday, March 6, 2026
Homeचिड़ावाअद्भुत पहल! शिक्षिका ने जन्मदिन पर गरीब बच्चों को खिलाया खाना, भेंट...

अद्भुत पहल! शिक्षिका ने जन्मदिन पर गरीब बच्चों को खिलाया खाना, भेंट की पानी की बोतलें

चिड़ावा: क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। घसेड़ा निवासी और वर्तमान में डालमिया की ढाणी में रहने वाली वरिष्ठ अध्यापिका कैलाश बाई ने अपने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाते हुए रा.उ.मा. विद्यालय ब्राह्मणों की ढाणी, देवरोड़ के बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक बिखेर दी। इस दौरान बच्चों को विशेष भोजन करवाया गया और प्रत्येक बच्चे को पानी की बोतल उपहार में दी गई।

जन्मदिन समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ ने केक काटकर कैलाश बाई का जन्मदिन मनाया। सभी सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस पहल से विद्यार्थी और अभिभावक दोनों में खुशी दिखाई दी।

विद्यालय प्रिंसिपल कैलाश चन्द्र वर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को मानसिक रूप से प्रेरित करते हैं और सरकारी विद्यालयों के प्रति आमजन में सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं। इससे विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश और उपस्थिति को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका सुमन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अंत में सभी अतिथियों व स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!