पिलानी: शहर में पुराने थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गुड्डी देवी नायक ने रूपेश नायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पिलानी थाना पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में गुड्डी देवी नायक ने बताया कि घटना 1 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। इसी दौरान हीरालाल नायक के पुत्र रूपेश नायक उनके घर पहुंचा और बेटी अनिता के साथ गलत हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

जांच में शामिल पुलिस ने बताया कि महिला को हाथ में चोट आई है और घर में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़िता का कहना है कि रूपेश नायक ने धमकी दी कि अगर मामला बाहर गया तो वह जान ले लेगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

पुलिस ने कहा है कि इस मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी ओर से बयान मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्पष्ट होगी। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!