Tuesday, March 3, 2026
Homeझुन्झुनूबीड़ में अस्थाई पुलिस चौकी फिर शुरू: अब 24×7 सुरक्षा, 5 पुलिसकर्मी...

बीड़ में अस्थाई पुलिस चौकी फिर शुरू: अब 24×7 सुरक्षा, 5 पुलिसकर्मी तैनात

झुंझुनू: शहर के बीड़ वन क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अस्थाई पुलिस चौकी बीड़ को फिर से शुरू कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अब चौबीसों घंटे सुरक्षा मिल सकेगी।

01 दिसंबर 2025 को झुंझुनू जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अस्थाई पुलिस चौकी बीड़ को पुनः प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब इस क्षेत्र में पुलिस की उपलब्धता बढ़ेगी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया मिलेगी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत, वृताधिकारी शहर गोपाल सिंह ढाका और थाना सदर झुंझुनू के थानाधिकारी मांगीलाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बीड़ क्षेत्र दिल्ली हाईवे से जुड़ा होने के कारण यहां सड़क दुर्घटनाएं और वन्यजीवों की आवाजाही अधिक रहती है। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौकी शुरू करना आवश्यक माना गया। पुलिस के अनुसार बीड़ में चौकी स्थापित होने से शहर में चोरी, लूट, हादसे और अन्य आकस्मिक घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई अब संभव हो सकेगी।

चौकी संचालन के लिए कुल 05 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। चौकी काफी समय से बंद पड़ी थी, जिसे अब पूरी तरह से दोबारा सक्रिय किया गया है। पुलिस मुख्यालय को इस चौकी को स्थाई रूप से स्थापित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!