Wednesday, March 4, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा बाजारों में पैदल मार्च, पुलिस की नजर अब हर चौराहे पर

चिड़ावा बाजारों में पैदल मार्च, पुलिस की नजर अब हर चौराहे पर

चिड़ावा: शहर में सर्दी के मौसम में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर के साथ शहर को सुरक्षित बनाने की पहल तेज हो गई है।

चिड़ावा पुलिस ने विभागीय निर्देशों के बाद सोमवार को शहर के मुख्य इलाकों में पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया। शहर के गांधी चौक, मुख्य बाजार, कबूतर खाना, बापू बाजार, बस स्टैंड और पुलिस चौकी इलाके में विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान जनता को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों को रात में प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने की सलाह दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी करने और फुटेज सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

थाना प्रभारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि सर्दियों में अपराध बढ़ने की संभावना को देखते हुए शहरभर में गश्त बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधियों पर लगाम कसी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 24 नवंबर से लगातार पैदल मार्च किया जा रहा है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान में सीआई आशाराम गुर्जर के साथ हेड कांस्टेबल सवाई, हेड कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल अमित सिहाग, कांस्टेबल महेंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे और उन्होंने पूरे मार्ग पर सुरक्षा स्थिति की निगरानी की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!