चिड़ावा: अनियंत्रित होकर कार पोल से टकराई, पोल हुआ क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा: शहर के पिलानी रोड़ स्थित मंड्रेला मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर लगने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया व कार चालक भी घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय कार चालक इंद्रपाल पुत्र सहीराम मंड्रेला मोड़ से अपने घर विकास नगर जा रहे थे।

पिलानी रोड़ पर एक्सिस बैंक से पहले ट्रेफिक अधिक होने व पीछे वाले वाहनों द्वारा लगातार हॉर्न बजाने पर कार चालक इंद्रपाल ने कार को साइड करनी चाही जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली पोल से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व चालक को सर में गंभीर चोट आई।

हादसे की वजह से घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया व कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क किनारे किया व घायल कार चालक को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल इंद्रपाल को प्राथमिकता उपचार दिया व हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना की सूचना पर घायल इंद्रपाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!