Monday, March 30, 2026
Homeचिड़ावाभाजपा नेता ललित भगेरिया ने कहा कार्यकर्ताओं और 36 कौम के सहयोग...

भाजपा नेता ललित भगेरिया ने कहा कार्यकर्ताओं और 36 कौम के सहयोग से लड़ेंगे नगरपालिका चुनाव, पार्षद अंकित भगेरिया होंगे चेयरमैन पद के दावेदार

चिड़ावा, 25 नवम्बर: चिड़ावा में भाजपा नेता ललित भगेरिया ने आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर आज मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा। ललित भगेरिया ने कहा कि चिड़ावा में नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए इस बार पार्षद अंकित भगेरिया उम्मीदवार होंगे।

सोशल मीडिया पर नगरपालिका चुनाव को लेकर भगेरिया परिवार के रुख को लेकर लगाई जा रही अटकलबाजियां को विराम देते हुए ललित भगेरिया ने कहा कि उन्हें 36 कौम का समर्थन हासिल है और वे सभी के सहयोग से ही नगरपालिका चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल इन्फुएंसर्स द्वारा भगेरिया परिवार की विरोधी खेमे के साथ अंदरूनी सांठगांठ की एक रिपोर्ट प्रसारित होने पर ललित भगेरिया ने मीडिया से बात कर अपना पक्ष रखा।

परिवार का 40 वर्ष से राजनीति में दबदबा

ललित भगेरिया ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने चुनाव से पहले उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए षडयंत्रपूर्वक निराधार रिपोर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की है। भगेरिया ने कहा कि उनके दादा स्वर्गीय मातादीन भगेरिया 2 बार विधायक रहे हैं। पिता स्व अरुण कुमार भगेरिया पार्षद और मां स्व ललिता देवी भगेरिया पालिकाध्यक्ष रही हैं। छोटे भाई स्व अनूप कुमार भगेरिया पार्षद रहे हैं, दूसरे छोटे भाई की धर्मपत्नी वर्तमान बोर्ड में पार्षद हैं और बेटे अंकित भगेरिया भी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

ललित भगेरिया ने बताया कि उनका परिवार विगत 40 वर्ष से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष चिड़ावा में नगरपालिका की राजनीति में प्रभावी भूमिका में रहा है औय आगे भी वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

पार्टी टिकट मिलने पर करेंगे चेयरमैन पद के लिए दावेदारी

ललित भगेरिया ने स्पष्ट किया कि पार्टी टिकट मिलने पर अंकित भगेरिया चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!