समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पिलानी थाने में स्वरूचिभोज में पहुंचे पुलिस अधिकारी: शहर के प्रबुद्धजन भी हुए शामिल

पिलानी, 17 अक्टूबर: जिले के आला पुलिस अधिकारी शुक्रवार देर शाम पिलानी पहुंचे और शहर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। मौका था पिलानी थाने में आयोजित स्वरुचि भोज के आयोजन का। एडिशनल एसपी फूलचंद मीणा और चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल शाम को पिलानी थाने पहुंचे और स्वरुचि भोज में शामिल हुए।

इस मौके पर पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने सहकर्मियों के साथ अधिकारियों का स्वागत किया। पुलिस अधिकारी वहां मौजूद प्रबुद्ध लोगों से भी सहजता से मिले और सामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. विकास बड़सरा, पार्षद धर्मेन्द्र ‘गुड्डू’ नेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पारीक सहित अन्य प्रबुद्धजन भी स्वरुचिभोज में शामिल हुए।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें