चिड़ावा: शहर के नजदीकी रिको इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रहे वाहन ने अचानक साइड बदली, जिससे पीछे चल रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत निजी एंबुलेंस से दोनों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित पुत्र सुरेश (उम्र 19 वर्ष) और जागेश पुत्र मोहनलाल (उम्र 18 वर्ष), दोनों निवासी हिरवा गांव, बाइक पर सवार होकर रिको एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे वाहन ने अचानक दिशा बदल दी जिससे बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया। दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को निजी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ संदीप जांगिड़ और वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।





