Tuesday, December 9, 2025
Homeझुन्झुनूसिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल – साइक्लिंग से रग्बी तक...

सिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल – साइक्लिंग से रग्बी तक जीता पदक के साथ सबका दिल

झुंझुनूं: पचेरी बड़ी स्थित झुंझुनूं जिले का सिंघानिया विश्वविद्यालय लगातार खेलों में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने साइक्लिंग, रग्बी और कबड्डी जैसे विविध खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है।

29 सितम्बर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 69वीं राजस्थान राज्य स्तरीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साइकिल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नीलिमा यादव ने किया। यह आयोजन विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

3 अक्टूबर को सिंघानिया विश्वविद्यालय प्रबंधन के सहयोग से प्रायोजित राजस्थान पैरा रग्बी राज्य टीम ने ग्वालियर में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

टीम ने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 23–0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 17–2 से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

उसी दिन विश्वविद्यालय के खेल विभाग के नेतृत्व में सिंघानिया विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी चैम्पियनशिप में भी जोरदार प्रदर्शन किया।

टीम ने अजमेर विश्वविद्यालय को 42–32 से हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के इस उत्साह और एकजुटता ने विश्वविद्यालय के खेल विभाग की तैयारी को नई पहचान दी।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा, सेवानिवृत्त) ने कहा कि — “सिंघानिया विश्वविद्यालय सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि साइक्लिंग, रग्बी और कबड्डी जैसे विविध खेलों में खिलाड़ी विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।”

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

सिंघानिया विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का भी है। संस्थान द्वारा दी जा रही आधुनिक सुविधाएँ और प्रशिक्षण व्यवस्थाएँ युवाओं में खेल भावना को और प्रबल बना रही हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!