Saturday, April 4, 2026
Homeपिलानीपिलानी में महेश्वरी गारमेंट 2 का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को एक ही...

पिलानी में महेश्वरी गारमेंट 2 का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेगी हर वैरायटी

पिलानी: विजयादशमी के शुभ अवसर पर चांडक मार्ग पर महेश्वरी गारमेंट 2 के भव्य और अत्याधुनिक शोरूम का उद्घाटन हुआ। प्रोप्राइटर अजय मालानी के पिता विजय कुमार मालानी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। शोरूम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें गाड़ी पार्किंग, ट्रायल रूम और आरामदायक बैठने की व्यवस्था शामिल है। ग्राहकों की सेवा के लिए अनुभवी मेल और फीमेल सेल्स स्टाफ भी रखा गया है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे हर ब्रांड और हर कलेक्शन

नए शोरूम में बच्चों, लेडीज और जेंट्स वियर के साथ-साथ शादी समारोह के लिए कोट-पेंट, ब्लेजर, कुर्ता-पजामा और ब्रांडेड कलेक्शन उपलब्ध है। जोकी, बेसिल, वैव, हसन नेवी, डिक्सी, रूपा जैसी कंपनियों के गारमेंट्स यहां उचित दामों पर मिलेंगे। जींस, शर्ट, टॉपर, टी-शर्ट, लेडीज सूट, प्लाजो, नाइटी, मैक्सी और कैजुअल वियर की पूरी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

ग्राहक संतुष्टि ही धर्म और कर्म – अजय मालानी

उद्घाटन के अवसर पर अजय मालानी ने कहा ग्राहक कि संतुष्टि ही हमारा धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि “एक बार सेवा का मौका अवश्य दें, सभी प्रकार के गारमेंट्स गारंटी के साथ उपलब्ध रहेंगे।”

कार्यक्रम में रही गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

उद्घाटन कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, सुभाष मालानी, अनिल मालानी, प्रकाश मालानी, रमेश मालानी, बंटी नौवाल, पुनीत रुंथला, कैलाशपति रुंथला, मोहनलाल ठेकेदार, जितेंद्र जांगिड़, विनोद, सौरभ, शोभित डागा, अशोक मालानी, आचार्य पीयूष, अनिल शर्मा, राकेश सोमानी, मनोज, डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉक्टर सुनीता डूडी, अंजली सिन्हा, भारती पांडे, नरेश मांधना, प्रशांत मालानी, कैलाश योगी, राम सैनी, एडवोकेट गोवर्धन, जगदीश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल घोघलिया सहित कई लोग मौजूद रहे। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!