Saturday, March 28, 2026
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीककराना विजयादशमी पर यतीश कांटीवाल का उद्बोधन : जहां हिंदू घटा, वहां...

ककराना विजयादशमी पर यतीश कांटीवाल का उद्बोधन : जहां हिंदू घटा, वहां देश बंटा

ककराना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत ककराना शाखा के स्कूल खेल मैदान में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख यतीश कांटीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “जहां हिंदू समाज घटा, वहीं देश बटां”।

विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन और ध्वज वंदन

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉक्टर हेडगेवार और गुरुजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलन और तिलक कर पूजा से हुई। विजयादशमी के अवसर पर शक्ति का प्रतीक मानते हुए शस्त्र पूजन किया गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन कर अनुशासन और सामूहिकता का संदेश दिया।

संघ का शताब्दी वर्ष और सामाजिक प्रकल्प

यतीश कांटीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से मना रहा है। इनमें समरसता, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण जैसे अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने देश की आजादी से लेकर आपदाओं तक, हर दौर में समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है।

काव्यगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में मुकेश सैनी ने काव्यगीत प्रस्तुत किया, आलोक शर्मा ने अवतरण दिया और रोहिताश शर्मा ने मंच संचालन किया। प्रार्थना का नेतृत्व रोहिताश शर्मा ने किया जबकि मुख्य शिक्षक प्रकाशचंद सैनी रहे। संचालन धर्मेंद्र कुमावत और पंकज शर्मा ने किया।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सागर मल गुर्जर, सुमन अस्पताल गुड़ागौड़जी के संचालक और संघचालक संदीप चौधरी, पत्रकार नागर मल सैनी, किसान संघ के तहसील प्रचार प्रमुख सहित जीवराज सिंह शेखावत, नत्थू सिंह मीणा, मनीराम शर्मा, प्रभु दयाल सैनी, मदनलाल सैनी, दयाराम सैनी, दिनेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद सैनी, बनवारीलाल शर्मा, मोहर सिंह मेहरा, सुरेश कुमावत और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!