चिड़ावा: शहर के पूनिया कॉम्प्लेक्स वाली गली में मोदी दूल्हा हाउस 2.0 का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति प्रधान कैलाश मेघवाल ने काका सुंदरलाल की फोटो लेकर शोरूम का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि शोरूम के प्रोपराइटर महेंद्र मोदी ने काका सुंदरलाल की तस्वीर को मुख्य गद्दी पर इस भाव से विराजमान किया कि मानो वे स्वयं शुभारंभ कर रहे हों।

शहर में यह दृश्य चर्चा का बड़ा कारण बना। दरअसल, मोदी दूल्हा हाउस की शुरुआत काका सुंदरलाल ने की थी और परिवार का मानना है कि आज उनके आशीर्वाद से ही मोदी दूल्हा हाउस 2.0 का सफर संभव हो पाया है। महेंद्र मोदी ने बताया कि दिवंगत काका के आशीर्वाद ने ही व्यापार को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
शुभारंभ से पहले पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ जिसमें प्रोप्राइटर महेंद्र मोदी के पिता पुरुषोत्तम मोदी और माता रेशमा देवी ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। पूजा के बाद अतिथियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

उद्घाटन समारोह में विजय मोदी, विष्णु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज सुरेखा, विकास अग्रवाल, गोपाल खेतान, रवि अग्रवाल, किरोड़ी मल गोयल, हरिकेश अग्रवाल, मनोहर लाल अग्रवाल, नीति राज शेखावत, सुमित्रा सैनी, अभय सिंह बडेसरा, जय सिंह माठ, निखिल मावडिया, रजनीकांत मान, चरण सिंह, सुभाष शर्मा, शीशराम हलवाई, द्वारका प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश ओला, बिरमा देवी, संदीप रायला, चिरंजी लाल सैनी, पुरुषोत्तम राज, विष्णु शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश स्वामी, दीपेश शर्मा, सोनू मित्तल, मोहित राज, सुरेश थाकन, देवानंद चौधरी, ललित मालानी, अमर सिंह तंवर, दिनेश जांगिड़, सुरेंद्र राव, हुकम सिंह सैनी, अजय शर्मा, रजनीकांत मिश्रा और प्रदीप मोदी समेत अंकित भगेरिया व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रोपराइटर महेंद्र मोदी ने कहा कि यह शोरूम दिवंगत काका सुंदरलाल को समर्पित है। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था।





