Monday, February 16, 2026
Homeचिड़ावा69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आज होगा भव्य शुभारंभ, 2000...

69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आज होगा भव्य शुभारंभ, 2000 से अधिक पहलवान पहुंचे चिड़ावा

चिड़ावा, 29 सितंबर: राज्य की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और कुश्ती जैसे पारम्परिक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार, 29 सितम्बर से चिड़ावा में शुरू होने जा रही है। यह प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग (फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल) के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से 2000 से अधिक पहलवान चिड़ावा पहुंच चुके हैं। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने के लिए 100 से अधिक निर्णायकों की ड्यूटी इस महा दंगल मेले में लगाई गई है।

कुश्ती कोच राजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन 29 सितम्बर, 2025 को प्रातः 9:15 बजे पिलानी रोड़ स्थित पद्मश्री योगाचार्य गुरु हनुमान व्यायामशाला संस्थान में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू होंगे, अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा संतोष अहलावत व पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी होंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जे.पी. चन्देलिया, द्रोणाचार्य अवार्डी व अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच महासिंह राव, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्म्भर पूनिया, चिड़ावा प्रधान रोहताश धांगड़, श्रीधर पुनिवर्सिटी चिड़ावा पीआरओ मोहित छाबड़ा, शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नाल-बीकानेर के प्राचार्य डॉ. धर्मवीर सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय झुंझुनूं राजेश कुमार मील तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ होंगे।

प्रतियोगिता का संयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मालियों की बगीची, चिड़ावा के प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी और प्रदेश भर से आए हुए पहलवान छात्र-छात्राएं अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रविवार देर रात तक पहलवानों के रजिस्ट्रेशन और वजन की प्रक्रिया जारी थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!