Monday, March 30, 2026
Homeझुन्झुनूरालोपा ने झुंझुनूं में संगठन को किया मजबूत, विधानसभा क्षेत्रों में BLA-1...

रालोपा ने झुंझुनूं में संगठन को किया मजबूत, विधानसभा क्षेत्रों में BLA-1 नियुक्त, हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान

झुंझुनूं: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट प्रथम (BLA-1) की नियुक्तियाँ की हैं। रालोपा सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आदेश पर ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

संगठनात्मक विस्तार के तहत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी भैसावता निवासी दिनेश सहारण (फौजी) को दी गई है। वहीं उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में रघुनाथपुरा निवासी विक्रम चौधरी को बीएलए-1 नियुक्त किया गया है। पार्टी ने मंडावा विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहिदपुरा निवासी राजेश मील को बीएलए-1 की जिम्मेदारी सौंपी है। रालोपा का मानना है कि इन नियुक्तियों से बूथ स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय होगा।

हनुमान बेनीवाल ने सभी नवनियुक्त बीएलए-1 को निर्देश दिए हैं कि वे बूथ लेवल एजेंट द्वितीय (BLA-2) की नियुक्ति तुरंत पूरी करें। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम, मतदाता सूची और मतदान केंद्र परिवर्तन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।

रालोपा ने स्पष्ट किया कि बीएलए-2 अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करें। प्राथमिक उद्देश्य यह होना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनधिकृत रूप से मतदाता सूची से न हटे।

पार्टी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वच्छ, सरल और समर्पित कार्यप्रणाली के साथ कार्य करें। “जय जवान, जय किसान” के नारे को साकार करने के लिए संगठन बूथ स्तर तक मजबूती से काम करेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!