उदयपुरवाटी के चंवरा में ग्रामीण सेवा शिविर: ग्रामीणों को मिले पट्टे और प्रमाण पत्र, मौके पर सुलझी समस्याएं

उदयपुरवाटी: सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत चंवरा ग्राम पंचायत में विशेष ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नोडल अधिकारी सुमन सोनल, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुड़ी, अतिरिक्त विकास अधिकारी पूर्णा राम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी रवि कुमार मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी कमलेश कुमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश गुर्जर और ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय कुमावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुनिल सिंह शेखावत, कनिष्ठ सहायक गोविन्द राम, गिरदावर सुनिता, पटवारी ओम सिंह सैनी, सरपंच धर्मराज सैनी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निशा गुर्जर और पशुपालन विभाग से डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कनवाड़िया ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुना और तत्काल समाधान भी किया गया।

उर्जा विभाग के जेईएन मुकेश जाखड़, कृषि विभाग के रघुवीर सिंह यादव, सामाजिक न्याय विभाग की सुनिता ढाका, महिला एवं बाल विकास विभाग की दिव्या शर्मा, जलदाय विभाग के कजोड़मल सैनी और आयुर्वेद विभाग के डॉ. दिनेश बुगालिया ने भी शिविर में ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया। नोडल अधिकारी सुमन सोनल ने पट्टा वितरण, ममता कार्ड और मंगला पशु बीमा कार्ड समेत कई प्रमाण पत्र ग्रामीणों को सौंपे।

सरपंच धर्मराज सैनी ने दिनभर मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करवाया। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस सेवा शिविर में भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए सराहना की।

(उदयपुरवाटी के चंवरा से भरत सिंह कटारिया की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!