सूरजगढ़: जीवन ज्योति रक्षा समिति सूरजगढ़ के नए कार्यालय निर्माण का शुभारंभ बुधवार को हुआ। नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, भाजपा नेता और समाजसेवी सेवाराम गुप्ता, समिति संरक्षक व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सूरजगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने जीवन ज्योति रक्षा समिति के कार्यालय निर्माण के लिए नींव रखी और शिलान्यास पत्थर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल अनमोल ने किया।

भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता ने समिति कार्यालय के लिए एक कमरे निर्माण में सहयोग की घोषणा की। वहीं भामाशाह दरिया सिंह तेतरवाल ने जयपुर तक सेवा विस्तार हेतु नई एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का वादा किया। इस पहल से घायलों को जयपुर तक बेहतर व त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

शिलान्यास समारोह में सज्जन अग्रवाल, सेवाराम गुप्ता, दरिया सिंह तेतरवाल, सूरजगढ़ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र धनखड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, बालिका स्कूल प्राचार्य सुमन, डॉ. मनरूप काजला, नेत्रपाल सिंह, सुमेर मीणा, संजय सैन, सुनिल धीगड़िया, श्रीराम ठोलिया, संदीप यादव, गांधी मंदिर स्कूल प्राचार्य अशोक झाझड़िया और पुनित बडगुर्जर सहित अनेक लोग शामिल हुए।

समिति अध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। सचिव बलवान भास्कर, संचालक अशोक जांगिड़, सूचना मंत्री रविंद्र सांगवान, डॉ. सवाई सिंह, सुमेर सिंह, राजकुमार कुल्हरी, प्रदीप जांगिड़, जितेंद्र कोठारी, सज्जन वर्मा, विनोद खेतान, महावीर शर्मा, ओमप्रकाश कौशिक और अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!